ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कौन सा ऐप है बेस्ट? जानिए दोनों में क्या है फर्क
Tanisha Bali
अब टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ IRCTC ही नहीं, RailOne ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
RailOne भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप है। इसमें कई रेलवे सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं।
✔ ट्रेन टिकट बुकिंग ✔ PNR स्टेटस चेक ✔ ट्रेन की लाइव लोकेशन ✔ खाना ऑर्डर ✔ शिकायत दर्ज
रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुक करने के लिए आज भी सबसे ज्यादा लोग IRCTC का इस्तेमाल करते हैं।
RailOne से सिर्फ रिजर्वेशन नहीं, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदे जा सकते हैं।
पहले अलग-अलग काम के लिए अलग ऐप चाहिए था। अब RailOne में कई सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं।
RailOne में प्रोफाइल सेव रहती है। एक बार जानकारी भरने के बाद काम आसान हो जाता है।
अगर आपका काम सिर्फ रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुक करना है, तो IRCTC अच्छा विकल्प है।
अगर आप टिकट के साथ-साथ जनरल टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग और दूसरी सेवाएं भी चाहते हैं, तो RailOne ज्यादा काम का ऐप हो सकता है।
IRCTC = टिकट बुकिंग का भरोसेमंद ऐप RailOne = रेलवे सेवाओं वाला ऑल-इन-वन ऐप आपकी जरूरत के हिसाब से दोनों ऐप उपयोगी हैं। स्वाइप करें और सही ऐप चुनें!