IRCTC या RailOne?

ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कौन सा ऐप है बेस्ट? जानिए दोनों में क्या है फर्क

Tanisha Bali

रेलवे यात्रियों के लिए नया विकल्प

अब टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ IRCTC ही नहीं, RailOne ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

क्या है RailOne ऐप?

RailOne भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप है। इसमें कई रेलवे सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं।

RailOne से क्या-क्या कर सकते हैं?

✔ ट्रेन टिकट बुकिंग ✔ PNR स्टेटस चेक ✔ ट्रेन की लाइव लोकेशन ✔ खाना ऑर्डर ✔ शिकायत दर्ज

IRCTC की सबसे बड़ी ताकत

रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुक करने के लिए आज भी सबसे ज्यादा लोग IRCTC का इस्तेमाल करते हैं।

RailOne यहां आगे निकलता है

RailOne से सिर्फ रिजर्वेशन नहीं, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदे जा सकते हैं।

एक ऐप, कई सुविधाएं

पहले अलग-अलग काम के लिए अलग ऐप चाहिए था। अब RailOne में कई सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं।

बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं

RailOne में प्रोफाइल सेव रहती है। एक बार जानकारी भरने के बाद काम आसान हो जाता है।

कब चुनें IRCTC?

अगर आपका काम सिर्फ रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुक करना है, तो IRCTC अच्छा विकल्प है।

कब चुनें RailOne?

अगर आप टिकट के साथ-साथ जनरल टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग और दूसरी सेवाएं भी चाहते हैं, तो RailOne ज्यादा काम का ऐप हो सकता है।

आखिर कौन बेहतर है?

IRCTC = टिकट बुकिंग का भरोसेमंद ऐप RailOne = रेलवे सेवाओं वाला ऑल-इन-वन ऐप आपकी जरूरत के हिसाब से दोनों ऐप उपयोगी हैं। स्वाइप करें और सही ऐप चुनें!